लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस में 32 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल की सीधी बंपर भर्ती, 30 जनवरी से पहले कर लें ये काम

यूपी पुलिस में 32679 पदों पर सीधी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी. आरक्षी नागरिक पुलिस, PAC, और जेल वार्डर समेत विभिन्न संवर्गों के लिए 31 दिसंबर से आवेदन शुरू. जानें श्रेणीवार पदों का विवरण.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: साल 2025 के अंत से पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शानदार खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग की अलग-अलग कैटेगरी में सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान में कुल 32679 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

ये हैं जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट: 31-12-2025 
  • आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट: 30-01-2026 
  • जमा शुल्क के समायोजन की लास्ट डेट: 02-02-2026 

ये है पदों का श्रेणीवार विवरण 

1. आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) - कुल पद: 10,469 

  • अनारक्षित: 4,191 
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 1,046 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 2,826 
  • अनुसूचित जाति: 2,198 
  • अनुसूचित जनजाति: 208 

2. आरक्षी पी.ए.सी. / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष) - कुल पद: 15,131 

  • अनारक्षित: 6,060 
  • ईडब्ल्यूएस: 1,512 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 4,083 
  • अनुसूचित जाति: 3,176 
  • अनुसूचित जनजाति: 300 

3. आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष) - कुल पद: 1,341 

  • अनारक्षित: 538 
  • ईडब्ल्यूएस: 134 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 362 
  • अनुसूचित जाति: 281 
  • अनुसूचित जनजाति: 26 

4. महिला बटालियन (लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर) - कुल पद: 2,282 

  • अनारक्षित: 916 
  • ईडब्ल्यूएस: 228 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 615 
  • अनुसूचित जाति: 478 
  • अनुसूचित जनजाति: 45 

5. आरक्षी घुड़सवार पुलिस (केवल पुरुष) - कुल पद: 71 

  • अनारक्षित: 30 
  • ईडब्ल्यूएस: 7 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 19 
  • अनुसूचित जाति: 14 
  • अनुसूचित जनजाति: 1 

6. जेल वार्डर (पुरुष) - कुल पद: 3,279 

  • अनारक्षित: 1,314 
  • ईडब्ल्यूएस: 327 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 885 
  • अनुसूचित जाति: 688 
  • अनुसूचित जनजाति: 65 

7. जेल वार्डर (महिला) - कुल पद: 106 

  • अनारक्षित: 44 
  • ईडब्ल्यूएस: 10 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 28 
  • अनुसूचित जाति: 22 
  • अनुसूचित जनजाति: 2 

ये हैं जरूरी निर्देश

  1. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है. 
  2. आरक्षी पीएसी, विशेष सुरक्षा बल और घुड़सवार पुलिस के पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र हैं. वहीं महिला बटालियन के पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी.
  3. पे-बैण्ड 5200-20200, ग्रेड पे-2000 (नये वेतनमान में मैट्रिक्स रू0-21,700 से 69,100, पे लेबिल-3) होगा.
  4. आवेदन करते समय पदों के लिए वरीयता क्रम देना अनिवार्य है, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा.
  5. अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें और अपने शैक्षिक व आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र अवश्य अपलोड करें.

ये भी पढ़ें: रेलवे में 22000 पोस्ट पर भर्ती, 35000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, जानिए किसे और कैसे मिल सकती हैं ये सरकारी जॉब

यह भी पढ़ें...