लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में शौहर को चप्पलों से पीटती आसिया का वीडियो हुआ वायरल, फिर इस महिला की पूरी कहानी आई सामने

रामपुर में एक महिला आसिया का अपने पति और ससुर को चप्पलों से पीटते हुए वीडियो वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी अब सामने आई है. जानें क्यों मजबूर होकर इस महिला को उठाना पड़ा यह कदम.

ADVERTISEMENT

Rampur, Asiya, slipper incident,
Rampur, Asiya, slipper incident,
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक मुस्लिम महिला का अपने पति और ससुर को चप्पलों से पीटते हुए वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही महिला का नाम आसिया है और वो कोर्ट के बाहर पति पर चप्पलें बरसा रही है. यूपी Tak ने इस महिला को ढूंढ कर इससे बात की है. फिर जाकर इस चप्पल कांड की पूरी कहानी सामने आई है.