CM योगी के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, किए गए कई ट्वीट्स, बाद में हुआ रिकवर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) कार्यालय (Cheif Minister Office, GoUP) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हैक कर लिया…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) कार्यालय (Cheif Minister Office, GoUP) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हैक कर लिया गया. इस दौरान हैकर ने सीएमओ हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर कार्टून से बदलने के साथ-साथ एक के बाद एक कई ट्वीट्स भी किए. हालांकि, कुछ देर बाद हैक किए गए अकाउंट को रिकवर कर लिया गया. वहीं, अकाउंट को हैक करने के दौरान किए गए ट्वीट्स को डिलीट भी कर दिया गया है.
