बागपत में अंकित और इसरार की मंदिर में पुजारी ने बनाई कब्र, अब वायरल फोटो वाली युवती ने खोला राज!
बागपत डबल मर्डर केस में वायरल फोटो वाली मृतक अंकित की बहन ने महंत नरेशनाथ से अफेयर के आरोपों से इनकार किया. जानिए युवती ने फोटो को लेकर क्या सफाई दी.
ADVERTISEMENT

Baghpat Crime News
उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या की जांच के बीच सामने आई एक वायरल तस्वीर को लेकर अब नया पक्ष सामने आया है. तस्वीर में मंदिर के महंत नरेशनाथ के साथ नजर आ रही युवती मृतक अंकित की बहन है. युवती ने महंत के साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध या अफेयर से इनकार किया है. उसका कहना है कि वह महंत नरेशनाथ को पिता की तरह मानती थी और महंत भी उसे बेटी मानते थे. युवती ने वायरल तस्वीर को लेकर भी सफाई देते हुए कहा कि यह तस्वीर हरिद्वार की है और उस दौरान वह अपने परिवार के साथ वहां गई थी.
