CBSE Result 2024 Toppers: 10वीं में 98.8% लाने वाले अस्तित्व की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

हर्ष वर्धन

15 May 2024 (अपडेटेड: 15 May 2024, 07:13 PM)

CBSE Board 10th Result Astitva Varshney Marksheet and Sucess Story: संभल जिले के रहने वाले अस्तित्व वार्ष्णेय नामक छात्र ने CBSE बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया है. खबर में आगे जानिए क्या है अस्तित्व की सफलता का राज?

UPTAK
follow google news

CBSE Board 10th Result Astitva Varshney Marksheet and successStory:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को इंतजार की घड़ी खत्म करते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान कर दिया. परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत मामले में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया. आज हम आपको ऐसे छात्र की कहानी बताएंगे जिसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 98.8%अंक हासिल किए हैं. ऐसा कारनामा करने वाले छात्र का नाम अस्तित्व वार्ष्णेय है, जो संभल जिले के DAV फर्टिलाइजर स्कूल के छात्र हैं. खबर में आगे तफ्सील से अस्तित्व वार्ष्णेय की पूरी कहानी जानिए.

यह भी पढ़ें...

सबसे पहले देखिए अस्तित्व की मार्कशीट

यहां नीचे आप देख सकते हैं कि अस्तित्व को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं:

  • इंग्लिश - 97
  • हिंदी- 99
  • मैथ्स- 100
  • साइंस- 98 
  • सोशल साइंस- 99
  • आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस- 99

कौन हैं अस्तित्व वार्ष्णेय?

मिली जानकारी के अनुसार, DAV फर्टिलाइजर स्कूल के छात्र अस्तित्व वार्ष्णेय संभल जिले के बबराला में रहते हैं. उनकी पिता राजीव गुप्ता नाइजीरिया की एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं. वहीं उनकी मां शुचि वार्ष्णेय बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर हैं. अस्तित्व ने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को दिया है. 

ये है अस्तित्व की सफलता का राज!

 

गौर करने वाली बात यह है कि अस्तित्व ने इतना शानदार रिजल्ट बिना ट्यूशन पढ़े हासिल किया है. अस्तित्व के अनुसार, वह दिन में करीब 6 घंटे पढ़ाई करते थे और इस दौरान मां ने उनकी काफी मदद की.

 

 

इसरो जॉइन करना चाहते हैं अस्तित्व 

अस्तित्व का सपना बड़े होकर वैज्ञानिक बनने का है. वो इसरो जॉइन करके देश की सेवा करना चाहते हैं. 10वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक लाने वाले अस्तित्व फिलहाल नोएडा में JEE-अडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं. हम अस्तित्व को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं. 
 

    follow whatsapp