Modi 3.0 Cabinet : यूपी के सांसदों को मोदी सरकार में मिला कौन सा मंत्रालय? आ गई पूरी लिस्ट, देखें यहां

यूपी तक

ADVERTISEMENT

Modi 3.0 Cabinet
Modi 3.0 Cabinet
social share
google news

Modi Cabinet Portfolio : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन चुकी है. शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. पीएम मोदी के इस नई कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से दस सांसदों को मंत्री बनाया गया है.  पीएम मोदी की कैबिनेट में जिन सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है उसमें राजनाथ सिंह, हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी (राज्यसभा सांसद), अनुप्रिया पटेल, बीएल वर्मा (राज्यसभा सांसद), जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह और कमलेश पासवान के नाम शामिल हैं. 

यूपी बने मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी

  • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
  • जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • जयंत चौधरी- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
  • पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • बीएल वर्मा -     उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • एसपी सिंह बघेल - ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • कीर्तिवर्धन सिंह -    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (राज्य मंत्री)
  • कमलेश पासवान    -  ग्रामीण विकास मंत्रालय    (राज्य मंत्री)
  • अनुप्रिया पटेल -     स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (राज्य मंत्री)

बता दें कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यूपी में तगड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 33, समाजवादी पार्टी को 37, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 6, अपना दल को 1, राष्ट्रीय लोकदल को 2 और आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने 1 सीट जीती है. वहीं 2019 में मोदी कैबिनेट में यूपी के 12 सांसदों को जगह मिली थी. 

मोदी कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय

   मंत्री   मंत्रालय
नितिन गडकरी  सड़क परिवहन मंत्रालय
अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा  सड़क परिवहन राज्यमंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव रेल मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
अमित शाह गृह मंत्रालय
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय 
मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय
तोखन साहू  शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री 
श्रीपद नाइक   ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय
पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान  कृषि मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान HRD मंत्रालय
जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्रालय
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री
सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय
गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री 
सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्रालय 
जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय 
चिराग पासवान फूड प्रोसेसिंग
सर्बानंद सोनोवाल  पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
गिररीराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी उपभोग्ता विभाग
अनुपूर्ण देवी वीमेन चाइल्ड
एचडी कुमारस्वामी  स्टील मंत्रालय


 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

    follow whatsapp

    ADVERTISEMENT