Nagina Election Result 2024 : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने उड़ाए भाजपा के होश, नगीना से जीता चुनाव

यूपी तक

04 Jun 2024 (अपडेटेड: 05 Jun 2024, 04:17 PM)

Bijnor: Kunwar Bhartendra Singh BJP Bijnor Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024:  नगीना लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर को एक लाख 46 हजार वोटों से चुनाव जीत चुके हैं.

Nagina Lok Sabha result 2024

Nagina Lok Sabha result 2024

follow google news

Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024 : नगीना लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है. आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के उम्मीदवार चंद्रशेखर को नगीना लोकसभा से चुनाव जीत लिया है. चंद्रशेखर आजाद को 49,10,45 वोट मिले हैं. वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ओम कुमार को 34,59,92 वोट मिले हैं. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार 99,875 वोट मिले हैं और बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह को 12,864 वोट मिले हैं. बता दें कि एक लाख 46 हजार वोटों से चंद्रशेखर ने चुनाव जीत लिया हैं. बता दें कि यहां चंद्रशेखर का मुकाबाल भाजपा के उम्मीदवार ओम कुमार से था. 

यह भी पढ़ें...

 

Nagina Lok Sabha Election 2024 Result 

पार्टी प्रत्याशी वोट
आज़ाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद 
 
49,10,45
भाजपा ओम कुमार 34,59,92
समाजवादी पार्टी मनोज कुमार  99,875
बसपा सुरेंद्र पाल सिंह 12,864


 

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा से गिरीश चंद्र ने भाजपा के यशवंत सिंह को 1 लाख 67 हजार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. गिरीश चंद्र को 568,378 वोट मिले थे, जबकि यशवंत सिंह को 4,01,546 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के यशवंत सिंह ने सपा के यशवीर सिंह को हरा दिया था. तब यशवंत सिंह 3,67,825 को वोट और यशवीर सिंह को 2,75,435 वोट मिले थे.
 

    follow whatsapp