Sanatan Pandey Ballia Election Result 2024: बलिया से सपा के सनातन पांडे जीते, इतना रहा जीत-हार का अंतर
Ballia Sanatan Pandey SP Ballia Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: बलिया लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में सनातन पांडे ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को हरा दिया हैं. 2019 में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने सपा के सनातन पांडे को शिकस्त दी थी.
ADVERTISEMENT
![Sanatan Pandey Ballia Election Result 2024: बलिया से सपा के सनातन पांडे जीते, इतना रहा जीत-हार का अंतर Picture Sanatan Pandey & Neeraj Shekhar](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/uptak/images/story/202406/665f06ca3f4a6-picture-sanatan-pandey--neeraj-shekhar-04212924-16x9.jpg?size=948:533)
Picture Sanatan Pandey & Neeraj Shekhar
बलिया में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में सपा प्रत्याशी सनातन पांडे और भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के बीच कांटे की टक्कर में सनातन पांडे ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को 43 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दे दी है. आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में वीरेंद्र सिंह मस्त ने सनातन पांडे को हराया था.
Ballia Lok Sabha Election 2024 Result
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT
पार्टी | कैंडिडेट | वोट |
सपा | सनातन पांडे | 4,67,068 |
भाजपा | नीरज शेखर | 4,23,684 |
बसपा | लल्लन सिंह यादव | 85,205 |
बहुमत | 43384 |
कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा वीरेंद्र सिंह मस्त ने सपा के सनातन पांडे को 15 हज़ार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. वीरेंद्र सिंह मस्त को 4,69,114 वोट मिले थे, जबकि सनातन पांडे को 4,53,595 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के भरत सिंह ने सपा के नीरज शेखर को हरा दिया था. तब भरत सिंह को 3,59,760 और नीरज शेखर को 2,20,324वोट मिले थे.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT