चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने फोड़े पटाखे, रखा था व्रत

यूपी तक

• 04:45 PM • 23 Aug 2023

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद भारत वहां पहुंच गया है जहां पहले कोई देश नहीं पहुंचा है. अंतरिक्ष अभियान में…

UPTAK
follow google news

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद भारत वहां पहुंच गया है जहां पहले कोई देश नहीं पहुंचा है. अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.

यह भी पढ़ें...

इधर, अपने 4 बच्चों के साथ अवैध रूप से पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में हैं. यूपी के नोएडा में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा हैदर ने ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के लिए व्रत रखा था. ‘चंद्रयान-3’ की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद सीमा हैदर ने पटाखे फोड़े.

बता दें कि सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं. वह मई में अपने चार बच्चों के साथ आई थीं और गुपचुप तरीके से रबूपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं.

सीमा हैदर और सचिन मीणा ने 2019-20 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए संपर्क में आने का दावा किया था. उन्हें इस साल चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक स्थानीय अदालत ने सात जुलाई को उन्हें जमानत दे दी थी. दोनों तब से ग्रेटर नोएडा में एक साथ रह रहे हैं. हालांकि स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ता मामले की जांच कर रहा है.

    follow whatsapp