राजनाथ सिंह को रक्षा तो अमित शाह गृह मंत्री...मोदी कैबिनेट 3.0 में मंत्रालयों का हुआ बंटवारा

यूपी तक

ADVERTISEMENT

शपथ ग्रहण के दौरान पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह
PM Modi, Amit Shah, Rajnath Singh
social share
google news

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation : 9 जून की शाम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी NDA मंत्री-परिषद ने शपथ ले ली. प्रधानमंत्री मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है. हालांकि, किसके पास कौन सा विभाग होगा इसकी घोषणा भी कर दी गई है. 

राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है. अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है.

शिवराज बने कृषि मंत्री

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खट्टर हरियाण के पूर्व सीएम हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है. जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है. शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है.

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है. वहीं धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है.

किसे मिला कौन सा मंत्रालय

       मंत्री   मंत्रालय
नितिन गडकरी  सड़क परिवहन मंत्रालय
अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा  सड़क परिवहन राज्यमंत्री
एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव रेल मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
अमित शाह गृह मंत्रालय
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय 
मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय
तोखन साहू  शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री 
श्रीपद नाइक   ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय
पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान  कृषि मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान HRD मंत्रालय
जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्रालय
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री
सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय
गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री 
सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन मंत्री
भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्रालय 
जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय 
चिराग पासवान खेल और युवा कल्याण मंत्रालय 
सर्बानंद सोनोवाल  पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
गिररीराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी उपभोग्ता विभाग
अनुपूर्ण देवी वीमेन चाइल्ड
एचडी कुमारस्वामी  स्टील मंत्रालय

मोदी कैबिनेट में है यूपी का दबदबा

मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी (यूपी से राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान को जगह मिली है.  उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है. बिहार के बाद महाराष्ट्र से 6 सांसदों को मंत्री बनाया गया है. वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश से 5-5 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह  मिली है.

ADVERTISEMENT

    follow whatsapp

    ADVERTISEMENT