राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का RLD कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराकर किया स्वागत

यूपी तक

• 02:08 PM • 04 Jan 2023

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह 6 बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल…

UPTAK
follow google news

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह 6 बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई. बागपत में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, आज राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं/नेताओं ने अपने झंडे लहराकर भारत जोड़ो यात्रा स्वागत किया और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की.

बयान में बताया गया कि आज विभिन्न किसान संगठनों ने अपना समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को दिया और राहुल गांधी के साथ कदमताल की. उसके साथ युवा जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कदमताल की साथ में अग्निवीर योजना के खिलाफ अपनी बात युवाओं ने राहुल गांधी के समक्ष रखी.

कड़ाके की सर्दी के बीच राहुल एक बार फिर सफेद टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा करते दिखे. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगे लेकर रवाना हुए. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत कई वरिष्ठ नेता भी राहुल के साथ कदमताल करते नजर आए.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार दोपहर बाद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई थी. यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए गुरुवार को हरियाणा की ओर रवाना हो जाएगी.

कांग्रेस की तरफ से जारी बयान के अनुसार आज सिविल सोसायटी के लोगों ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की और राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं. सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर और अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल रहे.

कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और उसके बाद यह अपने पहले चरण में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजर चुकी है.

यात्रा उत्तर प्रदेश में लगभग तीन दिन रहेगी और उसके बाद बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी. इसके बाद पंजाब से होते हुए यह एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, जहां इसका समापन होगा.

UP में भारत जोड़ो यात्रा में नजर आए ‘दो-दो राहुल’! पास जाएंगे तो समझ आएगा माजरा, देखें

    follow whatsapp