Iqra Hasan SP Kairana Election Result 2024: कैराना से सपा की इकरा हसन जीतीं, भाजपा के प्रदीप कुमार रहे दूसरे स्थान पर

यूपी तक

05 Jun 2024 (अपडेटेड: 05 Jun 2024, 05:21 PM)

iqra hasan SP Kairana Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: कैराना लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे अब सामने आ चुके हैं. सपा की इकरा हसन ने बीजेपी के प्रदीप कुमार को हरा दिया है. 2019 में भाजपा से प्रदीप कुमार ने इस सीट सपा के तबस्सुम हसन को हराया था.

Picture Iqra Hasan & Pradeep Choudhary

Picture Iqra Hasan & Pradeep Choudhary

follow google news

Iqra hasan SP Kairana Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: कैराना लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. कैराना से सपा की इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप कुमार के साथ कांटे की टक्कर के बीच इकरा हसन ने प्रदीप कुमार को करीब 70 हजार वोटों से हरा दिया है. आपको बता दें कि इस सीट पर 2019 में इस सीट पर भाजपा से प्रदीप कुमार सपा के  ने सपा के तबस्सुम हसन को हराया था.

यह भी पढ़ें...

 

 

Kairana Lok Sabha Election 2024 Result

 

 

पार्टी कैंडिडेट वोट
सपा इकरा हसन 5,28,013 
भाजपा प्रदीप चौधरी 4,58,897 
बसपा श्रीपाल सिंह 76,200 
बहुमत   69,116

 

 

 

 

 

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?

 

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा से प्रदीप कुमार ने सपा के तबस्सुम हसन 90 हजार के करीब वोटों के अंतर से हराया था.  प्रदीप कुमार को 5,66,961 वोट मिले थे, जबकि तबस्सुम हसन को 4,74,801 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से रालोद के तबस्सुम हसन ने भाजपा के मृगांका सिंह को हरा दिया था. तब तबस्सुम हसन 4,81,181 को वोट और मृगांका सिंह को 4,36,564 वोट मिले थे.

    follow whatsapp