Neeraj Maurya SP Aonla Election Result 2024: आंवला से सपा के नीरज मौर्या जीते, कांटे की रही टक्कर

यूपी तक

05 Jun 2024 (अपडेटेड: 09 Jul 2024, 08:53 PM)

Aonla Neeraj Maurya SP Aonla Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: आंवला लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे अब सामने आ चुके हैं. यहां से सपा के नीरज मौर्या ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. 2019 में भाजपा से धर्मेंद्र कुमार ने बसपा की रुचि वीरा को हराया था. हालांकि 2014 में इस सीट पर भाजपा से धर्मेंद्र कुमार ने सपा के कुंवर सर्वराज सिंह को शिकस्त दी थी.

Neeraj Maurya

Neeraj Maurya

follow google news

Dharmendra Neeraj Maurya SP Aonla Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: आंवला लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. आंवला से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्या ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है.आपको बता दें कि इस सीट पर 2019 में इस सीट पर भाजपा के धर्मेंद्र कुमार ने बसपा की रुचि वीरा को हराया था.

यह भी पढ़ें...

 

Aonla Lok Sabha Election 2024 Result 

पार्टी  कैंडिडेट वोट 
सपा  नीरज मौर्या 4,92,515
भाजपा  धर्मेंद्र कश्यप 4,76,546
बसपा आबिद अली 95,630
बहुमत    15,969

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के धर्मेंद्र कुमार ने बसपा की रुचि वीरा को 1 लाख 14 हजार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. बीजेपी के भाजपा के धर्मेंद्र कुमार को 537,675 वोट मिले थे, जबकि बसपा से रुचि वीरा 4,23,932 को वोट मिले थे. हालांकि 2014 में इस सीट पर बीजेपी से धर्मेंद्र कुमार ने सपा के कुंवर सर्वराज सिंह को हराया था. बीजेपी के धर्मेंद्र कुमार को 4,09,907 वोट मिले थे और सपा कुंवर सर्वराज सिंह को 2,71,478 वोट मिले थे. 
 

    follow whatsapp